नई दिल्ली : बच्चों के खिलौनों के जरिये नशे का व्यापार फल-फूल रहा है। अमेरिका, कनाडा और यूके से पार्सल मंगाए जा रहे हैं जिसमें खिलौने होते हैं और उसके भीतर ड्रग्स भरा रहता है। पुलिस ने 58 पार्सल में से 3.48 करोड़ रुपए का लिक्विड और हाइब्रिड ड्रग्स जब्त किया है।
अमेरिका से अहमदाबाद आए हुए संदेहास्पद पार्सल को जब्त किया गया है। बगैर पास परमिट के 58 पार्सल जिसमें से 11.601 किलोग्राम ड्रग्स अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने जब्त किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 3.48 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित फॉरेन पोस्ट ऑफिस में पहले भी डार्क वेब से ऑर्डर हुआ हाइब्रिड ड्रग्स पकड़ा गया था। जिसमें खिलौनों के बीच में से हाइब्रिड ड्रग्स जब्त किया गया था।
ऐसे में एक बार फिर से कस्टम विभाग और क्राइम ब्रांच को मिले इनपुट के चलते जांच करने पर अमेरिका, यूके, कनाडा से आया हुआ पार्सल हाथ लगा। जिसमें लिक्विड और हाइब्रिड ड्रग्स जब्त किया गया है। यह कन्साइनमेंट रिसीवर तक पहुंचता उसके पहले ही 3.48 करोड़ रुपए का 11.601 किलोग्राम ड्रग्स जब्त कर लिया गया।
अमेरिका, यूके और कनाडा से डार्क वेब के माध्यम से लिक्विड और हाइब्रिड ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थ बच्चों के खेलने वाले खिलौने के माध्यम से भेजे जा रहे है। ऐसे 58 पार्सल अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने जब्त किए है।