Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsरेव पार्टी पर पुलिस की रेड, 100 लड़के-लड़कियां हिरासत में

रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, 100 लड़के-लड़कियां हिरासत में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ड्रग्स और शराब सहित 25 बाइक जब्त

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे में नए साल से एक दिन पहले पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारा है। ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने इस पार्टी पर कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गत रात तकरीबन 2 बजे ये छापेमारी की जिसमें बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक ये रेव पार्टी मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर वडवली बीच के पास आयोजित की गई थी। पुलिस ने बताया कि हमें देर रात रेव पार्टी की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी की गई। इस दौरान हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक-युवतियां नशे की हालत में डांस करते हुए मिले थे। इनका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। पार्टी एक निजी प्लॉट में चल रही थी।

पार्टी ऑर्गेनाइज कराने वाला 19 और 23 साल के दो युवक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों के पास से 70 ग्राम चरस, एमडीएमए, एलएसडी (0.41 ग्राम), एक्सटेसी पिल्स (2.10 ग्राम), गांजा (200 ग्राम) और ढेर सारी शराब बरामद हुई है। मौके से गांजा पीने की सामग्री, डीजे, 29 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पार्टी ऑर्गेनाइज करने वाले तेजस अनिल कुबल (23), सुजल महादेव महाजन (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुलिस अलर्ट है और कार्रवाई की जा रही है। एमडी समेत ड्रग्स बरामद किए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -