जीरकपुरः पुलिस ने पटियाला रोड पर स्थित 2 होटलों में छापा मारा। पुलिस के द्वारा होटल अंबानी और ए.के ग्रैंड पर छापा मारा गया। इस दौरान उन्होंने वहां पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है। इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है वहीं इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
आपको बता दें कि आरोपी को अदालत में पेश कर दिया गया है। उसे एक दिन का रिमांड भी लिया गया है। पुलिस ने पटियाला रोड पर स्थित होटल अंबानी और होटल ए.के ग्रैंड में छापेमारी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन एक्ट की धारा 3.4 और 5 के अंतर्गत केस दर्ज करके मामले की जांच भी शुरु कर दी है।
