बठिंडाः जिले के राम मंडी में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। राम मंडी पुलिस ने बीती देर शाम एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने होटल में देह व्यापार के आरोप में लड़कियों सहित कई लोगों को पकड़कर मामला दर्ज किया है। होटल मालिक, देह व्यापार का धंधा करने वाला व्यक्ति और 2 ग्राहक समेत 2 लड़कियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया है। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सब डिवीजन तलवंडी साबो इलाके में एक गैरकानूनी तरीके से होटल चल रहा था, जहां कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। पुलिस ने वहां बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लड़कियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार करके 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।