Loading...
- Advertisement -
HomeNationalयूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़ी पानी की...

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़ी पानी की बौछारें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर: शहीद स्मारक पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। बेरोजगारी और नशे के खिलाफ प्रदर्शन करने जयपुर में सीएम आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी प्रदर्शन के दौरान शहीद स्मारक पहुंचे थे। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा- जिस तरह से राजस्थान और देश में युवाओं के साथ धोखा हो रहा है। नौकरी के नाम पर नशा दिया जा रहा है।

इसके खिलाफ यूथ कांग्रेस देशभर में नौकरी दो-नशा नहीं अभियान चला रही है। शनिवार को जयपुर में भी सुबह 11 बजे प्रदर्शन शुरू हुआ। इसके बाद सीएम आवास की ओर जा रहे थे। जहां पुलिस ने हल्का बल प्रयोग और पानी की बौछारें छोड़ी। अभिमन्यु पूनिया, यशवीर सूरा, सुधींद्र मूंड के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु भी प्रदर्शन कर रहे है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे है।

शहीद स्मारक से सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए एक साल हो गया। भजनलाल शर्मा सरकार ने अपनी पहली वर्षगांठ भी मना ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर आए। सबने बहुत सारे वादे किए, लेकिन 12 महीने के कार्यकाल में युवाओं के लिए रोजगार का कोई भी अवसर लाने का काम नहीं किया गया।” “चुनाव से पहले जो वादे युवाओं से किए थे, उन्हें भूलकर सिर्फ राजनीति की गई है। प्रदेश भर में लाखों-करोड़ों शिक्षित बेरोजगार नौजवान दर-दर भटक रहे हैं।

उन लोगों के भविष्य को सुधारने के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया। इसलिए यूथ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश के नौजवानों की आवाज बनकर सरकार को जगाने का काम किया है।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर पर अमर्यादित टिप्पणी करना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को जबरन हिरासत में लेना, बढ़ती बेरोजगारी और महिलाओं-किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ यूथ कांग्रेस यह प्रोटेस्ट कर रही है, इस प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को शामिल होने और अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया था।

 

- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page