ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 315 वाहनों के चालान काटे व जुर्माने के रूप में 79,900/- रूपये वसूल किए गए।
वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 12 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 1200/- रूपये वसूल किए गए।
इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना अम्ब व वंगाणा के पुलिस मुलाजिमों द्वारा 04 वाहनों का चालान किया गया व जुर्माने के रूप में 5115/- रुपये वसूल किए गए हैं।