ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 512 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 154 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 114500/-रूपये वसूल किए गए।वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 1200/-रुपये वसूल किए।
इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 5115/- रुपये, थाना सदर ऊना के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 15000/-रुपये, पुलिस थाना मैहतपुर के अन्तर्गत चार वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 20000/-रुपये, पुलिस थाना टाहलीवाल के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 5000/- रुपये प्राप्त किए ,जिला ऊना के अन्तर्गत कुल सात वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 45115 /- रुपये वसूल किए गए हैं।