Punjab Govt Advertisement
HomeNationalमहाकुंभ को लेकर पुलिस मुस्तैद, 1000 से ज्यादा जवान श्रद्धालुओं को सुरक्षा...

महाकुंभ को लेकर पुलिस मुस्तैद, 1000 से ज्यादा जवान श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ-साथ देंगे डॉक्टरी सेवा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रयागराजः देश के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले महाकुंभ को लेकर हर विभाग तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। कई श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन में तैनात पुलिस के जवान खास ट्रेनिंग में लगे हुए हैं।

2013 के कुंभ में रेलवे स्टेशन में भगदड़ मची थी, जिसमें 35 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कोई आपात स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस के जवान सीपीआर चोकिंग व अन्य जीवन रक्षक जानकारियां ले रहे हैं, ताकि महाकुंभ मेला में आए श्रद्धालुओं को होने वाली किसी प्रकार की आपदा या हृदयाघात आने से मौके पर ड्यूटी दे रहा स्टाफ प्राथमिक उपचार देकर किसी की जान बचा सके।

आरपीएफ प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि तकरीबन 1000 जवानों को यह ट्रेनिंग दी जा रही है क्योंकि कड़ाके की ठंड के दौरान बुजुर्गों को काफी दिक्कतें आती हैं। साथ ही किसी तरह की आपदा, हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या भी आ सकती है। ऐसी स्थिति में जब तक डॉक्टर आएं, तब तक मरीज की हालत और खराब हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए फरहान आलम और उनकी टीम की मदद से यह ट्रेनिंग जवानों को दी जा रही है। ये जवान हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -