Punjab Govt AD
HomeNationalइस इलाके में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, धारा 163 लागू

इस इलाके में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, धारा 163 लागू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा कार्निवाल के दौरान संभावित घमासान को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने एहतियाती कदम उठाया है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा द्वारा जारी आदेश के बाद आशंका व्यक्त की गई है कि कुछ लोग और संस्था रेड रोड के आसपास के इलाके में विरोध प्रदर्शन करना चाहते है।

इसी के मद्देनजर रेड रोड के आसपास के इलाकों में एक दिन के लिए BNSS की धारा 163 लागू की जा रही है। आरजी कर अस्पताल मामले में आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने रेड रोड से ठीक सटे हुए इलाकों में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

वहीं दूसरी तरफ शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस पूजा कार्निवाल के बायकॉट के आह्वान के साथ एक रैली भी निकलने वाली है। पुलिस प्रशासन ने एक दिन के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत रेड रोड के आस-पास के इलाकों में किसी तरह की रैली या पांच लोगों से ज्यादा लोगों के एकजुट होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -