Punjab Govt
HomeHaryanaHaryana News: पुलिस की बंबीहा गैंग के 2 Sharp Shooters से मुठभेड़,...

Haryana News: पुलिस की बंबीहा गैंग के 2 Sharp Shooters से मुठभेड़, गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस की बंबीहा गैंग के 2 शॉर्प शूटरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान सुमित और सुखनजीत के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मुताबिक, पुलिस को दोनों शूटरों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज मोहित और सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज ललित की संयुक्त टीम ने शनिवार-रविवार देर रात 2 बजे दोनों बदमाशों को मैदावास गांव के पास घेर लिया। टीम ने दोनों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। इसमें दोनों बदमाशों के पैर पर गोली लगी। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें कैदियों के वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Read In English:-

Two Bambiha Gang Operatives Nabbed in Arms Trafficking Crackdown by Punjab AGTF and Barnala Police

सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज मोहित ने बताया कि दोनों बदमाश बंबीहा गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे किस वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -