मोगा: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए दोनों ही कड़े से कड़े कदम उठा रहे हैं। अब इसी कड़ी में आज मोगा पुलिस की तरफ से मोगा जिले और निहाल सिंह वाला विधान सभा के अंदर आते गांवों में सुबह से कास्को ऑपरेशन चलाया गया।
इस ऑपरेशन की अगुवाई एडीजीपी पंजाब शिव कुमार वर्मा के अलावा मोगा एसएसपी अजय गांधी, एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला, डीएसपी गुरप्रीत सिंह, डीएसपी जोर सिंह के अलावा सभी थानों के एसएचओ शामिल हुए। इस मौके पर पंजाब पुलिस के 200 कर्मचारियों ने नशा तस्करों के घरों की बारीकी से जांच की।
एडीजीपी शिव कुमार ने भी साथ में मिलकर सभी घरों की तलाशी ली। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर यह कारोबार छोड़ कर कोई और कारोबार करें ताकि वह अपने परिवार वालों को अच्छे से चला पाए। सरकार की ऐसी कई स्कीम है जिनके जरिए वह अपने घरों का पालन पोषण कर सकते हैं।