नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों से 30500 रूपए जुर्माना वसूला
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। टाहलीवाल थाना पुलिस ने स्वां नदी के नजदीक अवैध खनन करते 7 वाहन पकड़े हैं। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत 40,000 रुपये जुर्माना वसूला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि स्वां नदी में अवैध खनन हो रहा है। पुलिस टीम ने स्वां नदी के नजदीक लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए इन्हें पकड़ा। इन सभी पर माइनिंग एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की गई और उनसे 40,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर शिकंजा कसते हुए 136 चालान काटे और 30500 रूपए जुर्माना वसूल किया।

