HomePunjabMogaजालंधर ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिस की बस की ट्रक से...

जालंधर ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिस की बस की ट्रक से हुई टक्कर, 11 कर्मचारी घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीमुक्तसर साहिबः पंजाब में पड़ रहा घना कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। यह कोहरा दर्दनाक सड़क हादसों की वजह बन रहा है। इसी कड़ी ने घने कोहरे के कारण पंजाब के मुक्तसर साहिब में बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं।

दरअसल, मुक्तसर के कोटकपूरा रोड गांव चढ़ेवान में घनी धुंध में पुलिसकर्मचारियों की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 11 पुलिसकर्मचारी घायल हो गए। घायल तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर है।

सभी घायलों का उपचार मुक्तसर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बस में 21 पुलिसकर्मचारी सवार थे। बाकी सवारों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस कर्मचारी बस में जालंधर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। घटना शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास की है।

हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी भागीरथ सिंह मीना अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे जिन्होंने सवारी का प्रबंध कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पुलिस बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि घनी धुंध दृश्यता करीबन 15 मीटर तक थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -