ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के एमसी पार्क के पास सीआईए स्टाफ ने दो युवकों को 7.93 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है और पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर एमसी पार्क के पास दो युवकों की तलाशी ली तो उन युवकों के पास 7.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों युवकों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया।
युवकों की पहचान अमन कुमार (22) पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी तरेटी डाकघर फतेहपुर तहसील नादौन जिला हमीरपुर व साहिल राणा उर्फ रिंकू (27) पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी गांव मान डाकघर जलाडी तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।वहीं पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
