Punjab Govt AD
HomeNationalसाइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 15 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 15 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ठिकाना बदल-बदल कर वारदात को देते थे अंजाम

नोएडाः शहर के सेक्टर-34 से 15 साइबर ठगों गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने शुक्रवार साइबर क्राइम करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 15 ठगों को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी सेक्टर-34 के एक होटल से ठगी का कारोबार चला रहे थे। आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और पासबुक आदि बरामद हुई हैं। आरोपियों में एक बी- टेक इंजीनियर, दो बी-कॉम व एक बीए पास है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी आरिफ रजा, अहमद रजा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मूल निवासी अंजनी गौरेला, राजस्थान के नागौर निवासी राकेश, बिहार के मधुबनी निवासी अरुण कुमार, असम के काचर निवासी पत्रा दत्ता, राजस्थान के झालावाड़ निवासी मयंक कुमार, यूपी के अलीगढ़ निवासी बंटी, गुजरात के सूरत निवासी रवि कुमार आदिवासी, बिहार के सीतामढ़ी निवासी मुन्ना मुश्ताक, यूपी के हरदोई निवासी शोभित कुमार, बलिया निवासी अनुज कुमार पांडे, दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी दीपक कुमार ठाकुर, यूपी के उन्नाव निवासी सरोज कुमार उर्फ अमित और गुजरात के बड़ोदरा निवासी ऋषि तुषार आरोठे के रूप में हुई है। यह सभी आरोपी नोएडा में करीब चार महीने से ठगी का करोबार चला रहे थे। वह दस दिन में अपना ठिकाना बदल देते थे। एक होटल छोड़कर दूसरे में चले जाते थे।

यह आरोपी नोएडा के एक होटल में ठहर कर लोगों से शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगी करते थे। इनके झांसे में आने वाले व्यक्ति को व्हाट्सअप ग्रुप आदि से जोड़कर पैसे बैंक खाते में जमा करवाने के लिए कहा जाता था। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए 13 को जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -