नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में सरकार ने देश के खेलों के क्षेत्र में व्यापक बदलाव करते हुए 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए हैं। भारत पूरी तरह से 2036 की ओलंपिक मेजबानी की तैयारी कर रहा है। वाराणसी में आज से शुरु हुई 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में कई शहरों में फीफा अंडर-17 विश्व कप और हॉकी विश्व कप समेत 20 से ज्यादा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए गए हैं।
2030 के राष्ट्रमंडल खेल भी भारत में होंगे
पीएम ने आगे कहा कि – ‘2030 के राष्ट्रमंडल खेल भी भारत में ही होने वाले हैं। भारत पूरी तरह मजबूती के साथ 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। इसके पीछे कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खेलने के ज्यादा से ज्यादा मौके मिलेंगे। पीएम ने कहा कि आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है। देश का हर क्षेत्र, विकास की हर परिभाषा इस रिफॉर्म एक्सप्रेस से जुड़ रहा है और खेलों की परिभाषा भी इसी में से एक है’।
नौजवानों को मिलेगा मौका
खेल के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़े व्यापक सुधार किए हैं। राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम और खेलो भारत नीति 2025 इस तरह के प्रावधानों से सही प्रतिभा को भी मौका मिलेगा। खेल संगठनों भी पारदर्शिता बढ़ जाएगी और साथ ही देश के युवाओं को खेल और शिक्षा दोनों ही क्षेत्र में एक साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। एक ओर अच्छा मूलभूत ढांचा और वित्त पोषण का तंत्र तैयार करके दे रहे हैं और उसके साथ ही नौजवानों को शानदार अनुभव देने के लिए काम कर रहे हैं।
वाराणसी में बन रहे है स्टेडियम
मोदी ने कहा कि वाराणसी में अलग-अलग खेलों से जुड़़े स्टेडियम बन रहे हैं। नए खेल परिसर में आस-पास के जिलों के खिलाड़ियों को भी सीखने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि – ‘मुझे खुशी है कि काशी बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार हो रहा है। वॉलीबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के जरिए देश के खेल नक्शे पर जगह बनाना भी काशी के लिए बहुत खास है। प्रधानमंत्री ने वॉलीबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल रहे खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश के 28 राज्यों की टीमें यहां आई है। आप एक भारत श्रेष्ठ 28 राज्यों की टीमें यहां आई है। आप सब एक भारत श्रेष्ठ भारत की बहुत सुंदर तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं’।