लुधियाना: जिले में बने हलवारा एयरपोर्ट लोगों का सालों पुराना इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। सूत्रों के अनुसार, जिला प्रशासन को केंद्र से आधिकारिक शेड्यूल मिल गया है, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हलचल तेज हो गई है।
आज लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ हलवारा एयरपोर्ट का दौरा किया। उन्होंने रन-वे, टर्मिनल बिल्डिंग और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीसी के इस दौरे से साफ हो गया है कि इस बार उद्घाटन की तैयारियां पक्की हैं और प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। दूसरी ओर, उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने और व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चंडीगढ़ में एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है।
बता दें कि सेंट्रल पंजाब को फायदा लुधियाना के बड़े बिजनेस हब होने के नाते यहां के व्यापारियों को अब चंडीगढ़ या दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इंटरनेशनल कनेक्टिविटी से पंजाब के एक्सपोर्ट और बिजनेस को नई गति मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों के बाद यह सपना हकीकत बनने जा रहा है।