नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीति गरमाई हुई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज करावल नगर सीट पर की चुनावी रैली करने पहुंचे। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी ऐसा किया कि वहां मौजूद हर नेता हो गए हैरान। दरअसल, जब पीएम मोदी रैली में शामिल होने मंच पर पहुंचे तो पटपड़गंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने उनके पैर छुए। इस दौरान रविंदर नेगी द्वारा पैर छूने के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रविंद्र नेगी के 3 बार पैर छुए, इसके बाद वह मौजूद समर्थकों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, वही इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा और सरकार के लिए दिल्लीवासियों से एक मौका देने की अपील की। पीएम मोदी की करतार नगर रैली में मंच पर आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से कई प्रत्याशी मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के करोड़ों नागरिक सुबह शाम अपनी पीड़ा व्यक्त करते हैं और उसमें सबकुछ आ जाता है। ये 21वीं सदी है, इसके 25 साल बीत चुके हैं। उसमें कांग्रेस का कार्यकाल भी देखा है, फिर 11 साल AAP-दा सरकार को दिए। लेकिन दिल्ली की समस्या तो वहीं की वहीं है। 25 साल में इन दोनों ने आपकी दो-दो पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है- AAP-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे। ये दृश्य दिल्ली का मूड़ बता रहा है और ये दिल्ली के जनादेश के दर्शन करा रहा है। दिल्ली कह रही है कि अब AAP-दा के बहाने नहीं चलेंगे। AAP-दा के फर्जी वादे नहीं चलेंगे। AAP-दा की लूट और झूठ नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली अब एक ऐसी सरकार चाहती है। जो गरीबों के लिए घर बनाए। जो दिल्ली को आधुनिक बनाए। 8 फरवरी के बाद दिल्ली में बनने वाली बीजेपी सरकार अपने सभी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी। ये मोदी की गारंटी है।
