- Advertisement -
spot_img
spot_img
HomeNew DelhiMonsoon Session 2025: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, मानसून सत्र के...

Monsoon Session 2025: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, मानसून सत्र के पहले दिन कही ये बात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: आज से संसद का मानसून सत्र 2025 शुरु हो चुका है। सत्र की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कई बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि – बारिश हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरुरी है। आने वाले दिनों देश को इसका फायदा होगा। ये मानसून सत्र राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण सत्र है।

सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि मानसून नवीनता और नवसृजन का प्रतीक है। अब तक की खबरों के अनुसार, देश में मौसम बहुत ही अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। कृषि को लाभदायक मौसम की खबरें भी हैं। बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हर परिवार की अर्थव्यवस्था में जरुरी होता है। पिछले 10 सालों में इस बार 3 गुना पानी का भंडार हुआ है। इससे आने वाले दिनों में भी देश के अर्थतंत्र को बहुत फायदा होगा।

इस दौरान मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का सामर्थ्य देखा है। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत 22 मिनट के अंदर आतंकवादियों के आकाओं के घरों को जमींदोज कर दिया गया। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के तौर पर इस नए रुप की ओर दुनिया बहुत आकर्षित हुई है। इन दिनों जब भी मैं दुनिया के लोगों से मिलता हूं तो भारत के द्वारा बनाए जा रहे मेड इन इंडिया हथियारों के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है।

हमारे देश का संविधान जीत रहा है

पीएम ने कहा कि – ‘आज हमारा सुरक्षा बल एक नए आत्मविश्वास और नक्सलवाद को खत्म करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज कई जिले नक्सलवाद से मुक्त हैं। देश में माओवाद और नक्सलवाद का दायरा छोटा हो रहा है। हमें गर्व है कि बंदूक के आगे हमारे देश का संविधान जीत रहा है जो जोन पहले रेड जोन में थे वो अब देश के लिए ग्रीन जोन बनते जा रहे हैं और इस सत्र में देश के इस गौरवगान को पूरा देश सुनेगा और हर सांसद से सुनेगा’।

हम देश जल्द बनेगा तीसरी अर्थव्यवस्था

पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया में 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे परंतु अब हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे हैं। भारत दुनिया के मंच पर अपनी तरक्की से दस्तक दे रहा है। पीएम ने आगे कहा कि – ‘आर्थिक क्षेत्र में जब 2014 में आप सभी ने हमें जिम्मेदारी दी थी तो देश फ्रैजाइल फाइव के चरण से गुजर रहा था। 2014 से पहले हम वैश्विक अर्थव्यवस्था में दसवें नंबर पर थे। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है’।

आगे पीएम ने यह भी कहा है कि 2014 से पहले देश में एक समय ऐसा था जब मुद्रास्फीति की दर दोहरे अंकों में थी। आज से यह दर घटकर करीबन 2 प्रतिशत रह जाने से देश के आम लोगों के जीवन में राहत और सुविधा आई है। 25 करोड़ गरीब लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं इसकी सराहना दुनिया की कई संस्थाएं कर रही हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page