सेहत : बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के तनाव को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के चर्चित संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड रिलीज हो गया है। इस एपिसोड में देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी से पढ़ाई, करियर, तकनीक और जीवन से जुड़े हुए सवाल किए। इस बातचीत के दौरान एक छात्र ने पीएम मोदी से उनकी डाइट और फिटनेस को लेकर भी सवाल किए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बातें शेयर की। आपको बताते हैं कि पीएम मोदी की चमकती स्किन का राज आखिर क्या है।
सही मात्रा में खाना जरुरी है
परीक्षा पर चर्चा के दौरान एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी डाइट का कोई भी फिक्स सिस्टम नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगह पर जाने के काऱण जो उपलब्ध होता है वो वही खा लेते हैं। कई बार खुद भी उन्हें खाना बनाना पड़ता था और खिचड़ी जैसी नॉर्मल चीज भी बनानी पड़ी। पीएम मोदी ने कहा कि डाइट को दवाई की तरह ही लेना चाहिए और तय करना चाहिए कि पेट पर खाना है या मन भर के। पीएम ने आगे बताया कि कुछ लोग जरुरुत से ज्यादा खाते हैं जबकि शरीर की जरुरत को समझना ज्यादा जरुरी है। सही मात्रा में खाना और सही तरीके से सांस लेना भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
अच्छी नींद है बेहद जरुरी
पीएम मोदी ने छात्रों को अच्छी नींद लेने की भी सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि अच्छी नींद से दिमाग फ्रेश रहता और नए विचार भी आते हैं। इसके अलावा तनाव कम करने के लिए उन्होंने कहा कि हंसना, पॉजिटिव रहना और शरीर को समय देना बेहद जरुरी है। उन्होंने बताया कि सूर्योदय देखने जैसी छोटी-छोटी आदतें अपने शरीर और मन दोनों को ताजगी मिलती है। इसको आप रोज की रुटीन का हिस्सा भी बना सकते हैं।
खुद का ध्यान रखना भी जरुरी
पीएम ने छात्रों को यह भी बताया कि कई लोग अपने शरीर को सबसे आखिरी प्रायोरिटी देते हैं यह बिल्कुल सही नहीं है। यदि शरीर हेल्दी रहेगा तभी मन और दिमाग अच्छे तरीके से काम कर पाएगा। उन्होंने छात्रों को यह भी समझाया कि पढ़ाई के साथ-साथ खुद का ध्यान भी उतना ही जरुरी है। इसके अलावा पीएम मोदी ने छात्रों को बताया कि जीवन में अनुशासन और मोटिवेशन दोनों ही जरुरी हैं। उन्होंने बताया कि यदि अनुशासन ही नहीं है तो कितनी भी इंस्पीरेशन हो क्या ही काम करेगा लेकिन उसके पास डिसिप्लिन नहीं था इसलिए एक ज्यादा कमा रहा है और दूसरा कम कमाएगा। इंस्पिरेशन में अनुसाशन है तो और भी अच्छा होगा।
