Punjab Govt
HomeNationalअसम पहुंचे PM मोदी, दुश्मनों को दिया करारा जवाब बोले - 'मैं...

असम पहुंचे PM मोदी, दुश्मनों को दिया करारा जवाब बोले – ‘मैं शिव का भक्त हूं’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज असम के दरंग में पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कई सारे मुद्दों पर बात की। पीएम ने कहा कि जब भारत सरकार ने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था तो उस समय कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कहा था कि – ‘मोदी नाचने गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है। मैं भगवान शिव का भक्त हूं सारा जहर निगल लेता हूं मुझे कितनी भी गालियां दे परंतु बेशर्मी के साथ जब किसी और का अपमान होता है तो मुझसे बिल्कुल नहीं रहा जाता है’।

मेरी जनता ही मेरा भगवान है

आगे पीएम ने कहा कि – ‘मेरे लिए तो मेरी जनता ही मेरा भगवान है मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज वहां से नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी यही मेरे मालिक हैं पूजनीय हैं 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएसएसी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इसकी लागत 6300 करोड़ है। शनिवार को प्रधानमंत्री गुवाहटी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खानापारा में पशु चिकित्सा मैदान में भूपेन हजारिका की विशेष श्रद्धांजलि सभा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

भारत बना रहा अपनी नई पहचान

जनसभा में पीएम ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का प्राथमिकता देने की भी अपील की है। उनका कहना है जो भी खरीदोगे स्वदेशी खरीदोगे किसी को गिफ्ट दोगे तो वो भी मेड इन इंडिया ही होना चाहिए। उसमें भारत की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि – ‘मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ है और अब असम विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह दावा किया है कि हाल ही में हुए पंचायत चुनावों मे बीजेपी की ऐतिहासिक जीत इस बात का सबूत है कि जनता डबल इंजन वाली सरकार के काम से खुश है। उनका कहना है कि भारत आज दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश है। खासतौर पर पूर्वोत्तर, असम, विकास यात्रा में अपनी नई पहचान बना रहा है’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -