Punjab Govt AD
HomePunjabFazilkaपंजाब में आप-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर पिक्चर हुई साफ

पंजाब में आप-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर पिक्चर हुई साफ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दूसरी ओर, चंडीगढ़ हरियाणा में 9-1 का होगा बंटवारा

चंडीगढ़ः कांग्रेस और आप के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में आई है। हरियाणा में नौ सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर आप लड़ेगी। वहीं पंजाब में दोनों पार्टियों के रास्ते अलग अलग ही रहेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही एलान कर चुके थे कि पार्टी पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। यही कारण है कि कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर इसकी तैयारी शुरू करने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं। आप व कांग्रेस दोनों ही के लिए अकेले चुनाव लड़ने का प्रमुख कारण है कि दोनों पार्टियों के मुख्य नेता और कार्यकर्ता एक साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।

यही कारण है कि ऐसे में पार्टी हाईकमान उन पर किसी भी तरह का फैसला थोपना नहीं चाहती थी। दूसरी तरफ आप भी इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत मान कर चल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को ऐसे ही रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। इसी तरह पिछले साल मई में जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। आप ने हरियाणा में तीन सीटों पर अपनी दावेदारी जताई थी। यह तीनों सीटें पंजाब से लगते इलाकों की हैं। पार्टी की ओर से यह प्रस्ताव कांग्रेस के नेताओं को सौंप दिया गया था। हालांकि अब पार्टी को हरियाणा में गठबंध्रन में एक ही सीट मिली है। 

आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र, अंबाला और सिरसा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती थी। यह तीनों सीटें पंजाब से लगते इलाकों से जुड़ी हुई हैं। पार्टी का मानना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने की वजह से इन सीटों पर पार्टी का अच्छा प्रभाव है। कुरुक्षेत्र के पिहोवा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ससुराल है। वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत आने वाला जिला कैथल भी पंजाब से  जुड़ा हुआ है। वहीं, अंबाला व सिरसा भी पंजाब बेल्ट से सटा हुआ है। अंबाला के कई लोगों की रिश्तेदारियां पंजाब में हैं। सिरसा के फतेहाबाद में भी आप का अच्छा रसूख है। पार्टी का दावा था कि इन सीटों पर वह अच्छा परिणाम दे सकती है।

वहीं, AAP दिल्ली की चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसमें नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली सीट का नाम शामिल है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटों पर BJP ने कब्जा जमाया था। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और AAP में सहमति नहीं बनी। AAP और कांग्रेस सभी सीटों पर अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 10 फरवरी को इसका ऐलान भी किया था। उन्होंने 21 फरवरी को कहा था- पंजाब में अकेले लड़ने के फैसला जीतने के लिए किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -