Punjab Govt AD
HomeNationalSteering Fail होने के चलते खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, 1 की...

Steering Fail होने के चलते खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, 1 की मौत, 30 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुरः जिले से एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हैं जिसमें 3 की हालत नाजुक बनी हुई हैं। घटना बरेला थाना के ब्रिज के पास की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिलवारा थाना अंतर्गत ऐंठाखेड़ा गांव में रहने वाले मरावी परिवार के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर शादी पक्की करने पड़वार गांव जा रहे थे। उसी दौरान उनकी पिकअप गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय पिकअप वाहन में महिलाएं, बच्चे सहित 30 से अधिक लोग सवार थे। इनमें सभी को चोट आई हैं। वहीं रामेश्वरम मरावी की मौत हो गई हैं, जबकि 3 की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

सूचना मिलते ही बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और निजी एवं 108 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -