नई दिल्लीः सऊदी अरब के होटल से अमृतसर श्री दरबार साहिब की तस्वीरें हटाने की खबर सामने आई है। सऊदी अरब के अल-कुरियाद शहर के एक होटल गोल्ड डोम रिसॉर्ट के बाहर की दीवारों पर सचखंड श्री हरिमंदर साहिब की तस्वीरें लगी हुई थीं। इन्हें सरबत का भला समूह के प्रमुख सेवाकार जस्विंदर सिंह बैस और संदीप सिंह खालसा की अगुवाई में किए गए साझा प्रयासों से हटा दिया गया है।
यह उल्लेखनीय है कि सरबत का भला समूह सऊदी अरब में 7 वर्षों से इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत था। इस होटल की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सिख समुदाय में रोष पाया जा रहा था। यह भी बताया गया कि इस होटल में मांस और तंबाकू का उपयोग किया जाता है, जिसके कारण सिख समुदाय में भारी नाराजगी जताई जा रही थी।