Punjab Govt AD
HomeHealthफगवाड़ाः इंसानियत शर्मसार! 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज,...

फगवाड़ाः इंसानियत शर्मसार! 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा/राजेश कुमारः थाना रावलपिंडी में एरिया में एक 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रावलपिंडी की एसएचओ इंस्पेक्टर उषा रानी ने बताया कि पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी कि वह चेरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में काम करते हैं। रोजाना की तरह रविवार को भी काम कर रहे थे। उनके साथ उसकी छह साल की बच्ची भी थी।

वहां पर पहले ही दिन नसीम मोहम्मद निवासी सहरसा बिहार भी काम करने के लिए आया और उसकी छह साल की बच्ची को लहसुन छिलवाने के बहाने कमरे में ले गया। जहां पर आरोपी उससे दुष्कर्म करने लगा। बच्ची की चीख सुनकर वह कमरे में पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगा। उन्होंने पीछा कर उसे पकड और पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ के अनुसार आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके अदालत में पेश किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -