फगवाड़ाः कपूरथला के फगवाड़ा में गांव भुल्लाराई में भारी हंगामा हो गया। जहां डेरे को लेकर हुए विवाद में 3 व्यक्ति घायल हो गए। दरअसल, आरोप है कि हिंदूओं इलाके में मुसलिम गुर्जरों का डेरा खुला हुआ था। इसी बात को लेकर आप पार्टी के सरपंच द्वारा कांग्रेस नेता को डेरा बंद करवाने के लिए कहा गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान आप पार्टी के सरपंच पर हमला किया गया। घटना में 3 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता ने अपने प्लाट में मुसलिम गुर्जरों का डेरा बनवा रखा था, इसी को लेकर विवाद हो गया। डेरा हटवाने के लिए गए सरपंच रजत भनोट और कांग्रेस नेता के लोगों में मारपीट हो गई।
मुसलिम गुज्जर के डेरे को लेकर कांग्रेस और आप नेता में हुआ वि/वाद, 3 घा*यल, देखें वीडियो
NEWS:https://t.co/OWALI4zTQF#PhagwaraNews #PoliticalClash #MuslimGujjarDera #ThreeInjured #BreakingUpdate #ViralNews #PunjabUpdate #TrendingNow pic.twitter.com/dhXVhEsn6f— Encounter India (@Encounter_India) November 18, 2025
दूसरी ओर डेरे का विरोध कर रहे लोगों को कहना है कि इसके लेकर गांव के लोगों ने सरपंच को शिकायत की। इसपर सरपंच अपने पंच के साथ कांग्रेसी नेता को डेरा हटाने के लिए गए और कांग्रेसी नेता को रिहाइशी इलाके में डेरा बंद करवाने के लिए कहा गया। लोगों का कहना है कि यहां रखे गए पशुओं के कारण मोहल्ले बदबू फैली है। लोगों द्वारा कांग्रेस नेता को बार-बार कहा जा रहा था कि इससे बीमारी फैल सकती है। दूसरी बात यह हिंदुओं का मोहल्ला है, ऐसे में यहां मुसलिम को न रखा जाए। आरोप है कि कांग्रेसी नेता ने उनकी बात न मानी और वह जबरन डेरा खुलवा रहा था। जब सरपंच रजत भनोट पंचायत सदस्यों को साथ उससे बातचीत करने गया था।
आरोप है कि वहां पर कांग्रेसी नेता ने सरपंच और उसके साथ गए लोगों पर हमला कर दिया। इसमें मारपीट शुरू हो गई। इस हमले में कांग्रेसी नेता और सरपंच के 2 साथी घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए गांव भुल्लाराई के सरपंच रजत भनोट ने बताया कि गांव के एक मोहल्ला ढक्की है। यहां पर ज्यादा संख्या में हिंदू परिवार रहते हैं। हिंदू परिवार के घर के पास कांग्रेसी नेता गुरदियाल सिंह की ओर से अपने प्लाट में एक-एक सोची समझी साजिश के तहत मुसलिम गुर्जर का डेरा बनवाया जा रहा था। इसकी शिकायत ढक्की के लोगों ने उनको दी। जब मौके पर कांग्रेसी नेता से बात करने गए तो उन्होंने उनसे बहस शुरू कर दी। बहस हाथा पाई में बदल गई।
इसमें कांग्रेसी नेता गुरदियाल सिंह और सरपंच पक्ष के 2 लोग घायल हो गए। वहीं कांग्रेसी नेता गुरदयाल सिंह ने मीडिया से बताया कि सुबह 11:00 बजे के करीब गांव का सरपंच अपने साथियों सहित उनके घर आया। वह गुर्जरों के डेरे को वहां से हटाने के लिए बोलने लगा। मैंने कहा कि मैं गुर्जरों को अपने प्लॉट में रखा हुआ हूं। आपस में बहसबाजी के बाद झगड़ा शुरू हो गया। इसमें वो घायल हो गया। दोनों पक्ष के लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में भी दोनों पक्ष आपस में बहसबाजी करने लगे।
दोनों पक्षों के लोगों फिर एक बार धक्का मुक्की होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उनको हटाया। सिविल चौकी में तैनात पुलिस वाले ने बहस बाजी होती देख थाना सिटी पुलिस की एसएचओ को फोन कर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंच उषा रानी दोनों साइड के लोगों को सिविल अस्पताल से बाहर जाने के लिए कहा। इस कारण मौके पर थाना सिटी के एसएचओ उषा रानी पुलिस टीम सहित पहुंची तथा दोनों पक्ष के लोगों को झगड़ा करने से रोका। थाना सदर के एसएचओ करपाल सिंह भी टीम सहित पहुंचे और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।