फगवाड़ा/राजेश : फगवाड़ा के नजदीकी गांव खजुर्ला में उस समय सनसनी फैल गई जब किराए के मकान में रह रहे एक प्रवासी व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। कत्ल होने का तब पता चला जब घर में पड़े शव में बदबू आने लगी। मृतक की पहचान अभिमन्यु सिंह के तौर पर हुई है।
जिसके बाद इलाका निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव खजुर्ला के सरपंच ने सूचना दी कि बंद कमरे में एक शव पड़ा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो घर के मालिक हरिंदर कुमार वहां मौजूद थे। थाना प्रभारी ने बताया कि कमरे का ताला खोल कर देखा तो कमरे मे शव पड़ा हुआ मिला और उसका सिर कटा हुआ था।
अभिमन्यु पैलेस में ठेकेदारी का काम करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है और आरपी की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक के ब्यानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।
