Punjab Govt AD
HomeHimachalचुनावों से पहले बढ़ी पेट्रोल की कीमतें

चुनावों से पहले बढ़ी पेट्रोल की कीमतें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पाकिस्तान में जनता महंगाई से बुरी तरह त्रस्त है। खाने पीने की चीजों के दामों से लेकर रसोई गैस और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। 8 फरवरी को चुनाव से पहले पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पहले से ही महंगे पेट्रोल से परेशान आम लोगों पर पेट्रेाल की बढ़ी कीमतें ‘पेट्रोल बम’ की तरह हैं। पाकिस्तान में अंतरिम सरकार ने आम जनता पर ‘पेट्रोल बम’ फोड़ दिया है।

 पाकिस्तान की अंतरिम सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 13.55 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। प्रति लीटर इस कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 272.89 हो गई है। इससे पहले यह कीमत 259.34 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं हाई स्पीड डीजल यानी ‘एचएसडी’ की बात की जाए तो यह बढ़ोतरी 2.75 रुपए की हुई है। इसी के साथ एचएसडी के दाम अब 278.96 पहुंच गए हैं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -