Punjab Govt AD
HomePunjabFazilkaपंजाब सहित इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

पंजाब सहित इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मिलाजुला रुख दिख रहा है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड हल्की बढ़त के साथ 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड गिरावट के साथ 75.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

गुजरात में पेट्रोल में 84 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमत में यहां कोई बदलाव नहीं है। पंजाब में पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 48 पैसे महंगा हो गया है। मध्य प्रदेश, झारखण्ड और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट हुई है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर।
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

इन शहरों में कितने बदले दाम

  • नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -