ऊना/सुशील पंडित: बीते कल उपमंडल अम्व क्षेत्र के बरड़ी खड्ड पुल के पास एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपित व्यक्ति को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश किया यहां अदालत ने आरोपित को छह सितंबर तक रिमांड पर भेजा है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र की गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस टीम नैहरियां के पतेहड़ से सपौरी संपर्क मार्ग पर जा रही थी तो आरोपित बरड़ी खड्ड पुल के पास पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने जब आरोपित ताज मुहम्मद के हाथ में पकड़े हुए थैले की तलाशी ली तो उसमें करीब एक किलों पांच ग्राम अफीम की खेप बरामद हुई। डीएसपी अम्व डॉ. वसुधा सूद ने कहा कि अफीम के साथ पकड़े गए आरोपित व्यक्ति को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एक किलो अफीम के साथ पकड़ा व्यक्ति पांच दिन पुलिस रिमांड पर भेजा
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -