ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की जिला ऊना की खिलाड़ी मानसी राणा ने ड्रैगन वोट चैम्पियनशिप और ट्रैडिशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। मानसी राणा ने बताया कि उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधाएं न मिलने से प्रदर्शन में थोड़ी कमी आई है।

मानसी राणा ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग से खिलाड़ियों और उनके ट्रेनिंग अधिकारियों को और सुविधाएं मिलने से वे आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
इस मौके पर सीनियर ट्रेनिंग अधिकारी राकेश वालिया, ट्रेनिंग अधिकारी श्याम लाल, महासचिव रितेश, ट्रेनिंग अधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों और उनके ट्रेनिंग कोच श्याम लाल को केरल में हुई 11वीं नैशनल ड्रैगन वोट एंव ट्रेडीशनल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी है।
