HomeHimachalडेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ऊना विस के लोगों को किया जा...

डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ऊना विस के लोगों को किया जा रहा जागरूक: एसडीएम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: आगामी लोक सभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल करने को लेकर जागरूकता डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह वैन विस क्षेत्र के समस्तों बूथों पर जाकर ईवीएम के प्रयोग बारे संबंधित मतदाताओं को जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि यह विशेष जागरूकता अभियान 30 जनवरी, 2024 तक चलाया जाएगा।
इसी कड़ी में मिनी सचिवालय में लगाएं गए ईवीएम बूथ पर शनिवार को एडीसी महेद्र पॉल गुर्जर, डीएसपी अजय ठाकुर, एसएचओ ऊना ने मॉक पोल कर ईवीएम के प्रयोग करने बारे जागरूकता संदेश दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -