शिमला नगर निगम चुनावों की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री को
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों में मिली प्रचंड जीत इस बात का प्रमाण है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू के 6 माह के कार्यकाल को जनता ने पसंद किया है। नगर निगम चुनावों में जनता ने सरकार के फैसलों पर मोहर लगाई है। उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू व शिमला की प्रबुद्ध जनता बधाई की पात्र है।
भुट्टो ने कहा कि भाजपा ने नगर निगम चुनावों को जीतने के लिए दलबल धनबल का खूव प्रयोग किया। केंद्रीय नेताओं को बुलाकर जनता को रिझाने के प्रयास किए लेकिन शिमला की जनता उस सीएम के साथ खड़ी रही जिन्होंने अपना बचपन उनके साथ बिताया था और आज राज्य के मुख्यमंत्री बनकर उनकी सेवा कर रहे है। शिमला की जनता भी उन से बेहद प्यार करती है शिमला नगर निगम में मिली अपार सफलता इस बात का उदाहरण है।
भुट्टो ने कहा कि हमने 20 दिन शिमला के नगर निगम चुनावों में प्रचार किया है। हमने पहले की बता दिया था कि शिमला नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी और जनता ने भी 34 में से 24 कांग्रेस समर्थक पार्षदों को जिताकर सीएम साहब की झोली में डाला है। भुट्टो ने कहा कि शिमला की जनता की जो भी समस्याएं हैं उनसे सीएम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बाकिफ है और शिमला को मॉडल बनाने और समस्याओं को खत्म करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
