Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाब की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखने को इच्छुक, देखें...

पंजाब की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखने को इच्छुक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना। आज लुधियाना में भाजपा के प्रचार को धार देने के लिए व भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के हक में प्रचार को लेकर फिरोजपुर रोड स्थित रेडिसन ब्लू में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमे केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब के अतिरिक्त दिल्ली, हरियाणा आदि जगहों पर ये विरोधी दल इकठ्ठा होकर चुनाव लड़ रहे है। जबकि पंजाब में दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ पंजाबियों को धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के दौरान पिछले 10 वर्षों में भारत का जो विकास हुआ है वो अतुलनीय है। 

आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। ये सब प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयास के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा देश में 60 साल  तक कांग्रेस और अन्य पार्टियों का राज रहा परंतु उन्होंने कभी भी पंजाब के बारे में नहीं सोचा प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को देखते हुए हर वर्ष 26 दिसंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। 

वहीं, करतारपुर कोरिडोर खोल कर देश ही नहीं बल्कि विदेश के श्रद्धालुओं को भी श्री  गुरु नानक देव जी के दर्शन करवाने का अपना वायदा पूरा किया। इसी के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि अब पंजाब और देश की जनता को समझ आ चुका है कि अगर देश का भविष्य उज्जवल करना है तो भाजपा को इस बार फिर सत्ता में लाकर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना होगा। तभी देश का विकास संभव होगा। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रेस सचिव डॉ.सतीश कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे, को-कन्वीनर करण गोसाई, आल सेल की प्रभारी स्वाति अरोड़ा आदि मौजूद थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -