Punjab Govt
HomeNationalशराब तस्करी का लोगों ने निकाला अनोखा जुगाड़, जिसे देख पुलिस हो...

शराब तस्करी का लोगों ने निकाला अनोखा जुगाड़, जिसे देख पुलिस हो गई हैरान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिहार: राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन फिर भी उनका मोह छूटने का नाम नहीं ले रहा। उनको जैसे पुलिस और कानून का जरा भी खौफ नहीं है। शराब के शौकीन किसी न किसी तरह से जुगाड़ लगा ही लेते हैं। गोपालगंज में शराब तस्‍करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां तस्‍कर LPG गैस सिलेंडर में छुपाकर शराब की तस्‍करी कर रहे थे। शराब तस्‍करी के तरीके को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बिहार में शराबबंदी कानून को काफी सख्‍ती से लागू करवाया जा रहा है। इसके बावजूद प्रदेश में शराब की तस्‍करी लगातार जारी है। इससे पहले बुधवार को बेतिया में घोड़े से शराब जब्त की गई थी, जिसके बाद बेतिया पुलिस ने घोड़े को ही गिरफ्तार कर लिया गया। अब ताजा मामला गोपालगंज में यूपी के तस्कर ने शराब तस्करी की ऐसी तकनीक लगाई कि जिसने भी देखा वह हैरान रह गया।

दरअसल उत्पाद विभाग की टीम यूपी से आने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक अधेड़ उम्र का शख्स बाइक से घरेलू गैस सिलेंडर लेकर कुचायकोट थानाक्षेत्र में जा रहा था। जब उसकी बाइक की तलाशी ली गई तो पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। घरेलू गैस सिलेंडर की जांच करने पर पुलिस को शक हुआ। जब सिलेंडर को उलटा किया तो पुलिस भी सन्न रह गई। कोई सोच भी नहीं सकता कि LPG सिलेंडर के भीतर भी शराब रखी जा सकती है। सिलेंडर में बीयर की 22 कैन, अंग्रेजी शराब की 22 सील पैक बोतलें मिली हैं। उत्पाद विभाग ने बाइक सवार के पास से 11 लीटर बीयर और 39 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

उत्पाद विभाग ने शराब तस्कर पर यह कार्रवाई कुचायकोट के मैरवा पुल के पास की। इस मामले में यूपी के सूरज नाम के एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। वह यूपी के तमकुही के हरिहरपुर का रहने वाला हैं। आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। उत्पाद अधीक्षक अमितेश झा ने बताया कि जब्त की शराब की फॉरवर्ड, बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है। विशंभरपुर थानाक्षेत्र की गंडक नदी से भी भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है। शराब की खेप बड़ी नाव से यूपी से बिहार के गोपालगंज लाई गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -