ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रमों से भाजपा को मिल रही मजबूती, केंद्र की नीतियों को जनता कर रही पसंद:राजेंद्र मलांगड़
ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में अपने बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रमों का लगातार आयोजन कर रही है। इन कार्यक्रमों के ज़रिए भाजपा कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर आम जनता को मिल रहा है, जिससे जनता भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास जता रही है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि गांव-गांव में लोग अपने परिवारों को भाजपा से जोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं राजेंद्र मलांगड़ ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों ने लोगों को निराश किया है।
महंगाई, बेरोजगारी, सड़क व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता को संघर्ष करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में वर्तमान सरकार के प्रति असंतोष है और भाजपा के प्रति झुकाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में कुटलैहड़ में विकास का एक बही विकल्प है।राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि भाजपा के इन आयोजनों से यह स्पष्ट हो गया है कि कुटलैहड़ में पार्टी की पकड़ बूथ स्तर पर लगातार मज़बूत हो रही है। आने वाले समय में यह स्थिति भाजपा को चुनावों में निर्णायक बढ़त दिलाएगी। भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं और घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।