ऊना/सुशील पंडित: डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि ऊना मंडल में पेंशन अदालत 30 मार्च को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान डाक पेंशनभोगियों और डाक फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों व समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।
भूपिंदर सिंह ने कहा कि यदि किसी की पेंशन संबंधी शिकायत है तो उसे कार्यालय अधीक्षक डाकघर ऊना को 30 मार्च, दोपहर 1 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें।
