अस्पताल में रेटो की नई रेट लिस्ट की जारी
बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की बैठक में अगले वित्तीय वर्ष के लिए 55 लाख का बजट दिखाया गया। जबकि 57 लाख रुपये आय दिखाई गई। अस्पताल में बढ़ती चोरियों को देखते हुए सीसीटीवी केमरे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अस्पताल में केंटीन व केमिस्ट शाप बनाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। पुरानी अस्पताल की बिल्डिंग को डिस्मेंटल कराने की बजाए यहां पर उसकी रिपेयर कराने के बाद प्रयोगशाला चलाने का फैसला लिया गया। डाईलेसिस सेंटर के लिए सरकार से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही एनएचएम से स्वीकृति लेना बाकी है।
दून के विधायक राम कुमार चौधरी बैठक में मुख्य अतिथि व एसडीएम संजीव धीमान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें माडल अस्पताल को जल्द चालू करने का बात कही। विधायक ने कहा कि बद्दी का यह माडल अस्पताल बन कर तैयार हो गया है। दीवाली के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री समय देते है इसको जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। 2017 में कांग्रेस सरकार ने इसे चालू किया था लेकिन भाजपा सरकरा ने पांच साल तक कुछ नहीं किया। ठेेकेदार की देनदारी उन्होंने आने के बाद चुकाई। अब इस अस्पताल को जल्द ही सौ बेड का कर दिया जाएगा। उसके बाद यहां पर ट्रामा सेटंर व ब्लड बैंक बनाने पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि बरोटीवाला अस्पताल को अगर सीएम या मंत्री उद्घाटन के लिए समय नहीं है तो वह स्वयं इसका उद्घाटन करेंगे।
बैठक में मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए रेट निर्धारित किए गए। गन का लाईसेंस बनाने के लिए 700 से एक हजार रुपये किया गया। रेस्ट बढ़ाने के लिए मेडकिल छोड़ कर सभी के डेढ सौ रुपये शुल्क रखा गया है। वही 14 विशेष श्रेणियों के लिए सभी प्रकार के टेस्ट व दवाईयां निःशुल्क रहेगी। जिसमे केंसर, टीबी, कुष्ठ रोग, एच आई वी, बीपीएल, एमएलसी, 60 वर्ष से ऊपर की आयु के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, एक साल की उम्र से कम आयु के बच्चे, समाज मे फैली कोई विशेष बीमारी, विधवा व अनाथ , अकेली महिला,आर बी एस के और असमान्य लोग जैसी कुल 14 श्रेणियां है। फूड लाईसेंस के लएि पांच सौ रुपये शुल्क होगा। अस्पताल की नई बिल्डिंग चालू होने के बाद यहां पर सात स्वीपर व पांच सुरक्षा कर्मी तैनात होगे। जो दिन व रात के समय में शिफ्टो में काम करेंगे। डाटा आपरेटर बढ़ाने पर भी प्रस्ताव पारित हुआ।
एसडीएम डॉ. संजीव धीमान ने कहा कि इस अस्पताल को एक माडल अस्पताल बनाने का प्रयास होगा। जिससे रोगियों को यहां से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट न करना पड़े। अब यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। नए अस्पताल के अनुसार यहां पर 11 पोस्ट स्वीकृत है और 8 अभी तैनात है। तीन चिकित्सकों के पद को भरने के लिए सरकार से मांग की जाएगी।
बैठक में डॉ. अनिल आरोड़ा, एसएमओ डॉ. महावीर, बीडीओ कुलदीप सिंह, सहायक अभियंता मनीष ठाकुर, बरोटीवाला से डॉ. अशीष भाटिया, प्रेस क्लब बद्दी के अध्यक्ष सचिन बैंसल, व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडलस, अच्छर पाल कौशल, संजीव कुंडलस, सतीश कौशल, पवन कुमार, जल शक्ति विभाग के जेई बलजीत सिंह, आईआरजी के सरदार बलजिंद्र सिंह, सुपरवाईजर ऊर्मिला, हरीश शर्मा समेत गममान्य लोग रहे।