HomePunjabAmritsarPunjab News: पाठी सिंह और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा, दाढ़ी...

Punjab News: पाठी सिंह और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा, दाढ़ी का अपमान करने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अस्पताल में भी तेजधार हथियारों से किया हमला, हुआ भारी हंगामा

अमृतसरः बाबा बकाला साहिब हलके के अंतर्गत आने वाले थथियां गांव में एक पाठी सिंह की पिटाई और उनकी दाढ़ी के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिससे यह मामला और भी गंभीर नजर आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उनको इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देंगे। वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते पीड़ित पाठी सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच कुलदीप सिंह और उनके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर उनके और उनके परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उनकी दाढ़ी नोचकर उनका अपमान किया और उनके बेटे को भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पाठी के मुताबिक, जब वह शाम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, तो आरोपी वहां भी आ गए और उन पर दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान अस्पताल के अंदर काफी हंगामा हुआ, जिसका वीडियो भी उनके पास है। अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों ने भी इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पाठी ने कहा कि पूरे गांव में उनकी काफी इज्जत है और उक्त लोगों ने उन्हें बदनाम कर दिया है। अगर उन्हें इंसाफ न मिला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह अपनी जान दे देगा।

दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी तेजिंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो सहित सभी सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह झगड़ा पुरानी रंजिश का नतीजा प्रतीत होता है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -