Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsवंदे भारत में धुआं फैलने से दहशत में आए यात्री

वंदे भारत में धुआं फैलने से दहशत में आए यात्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नेल्लोर: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में 9 अगस्त को तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। जब इस बारे में लोको पायलट को बताया गया तो ट्रेन को मनुबोलू में रोक दिया गया। जांच में पता चला कि ट्रेन में एक शख्स बिना टिकट सफर कर रहा था। जब उसने टॉयलेट में जाकर सिगरेट जलाई तो फायर अलार्म एक्टिव हो गए। इससे कम्पार्टमेंट में एयरोसोल का स्प्रे हो गया है। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

मंडल रेल प्रबंधक विजयवाड़ा के अनुसार एक यात्री जो बिना टिकट सफर कर रहा था। वह C13 कोच के टॉयलेट के अंदर स्मोकिंग करने लगा। इससे फायर अलार्म एक्टिव हो गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान वंदे भारत करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। RPF ने इस यात्री को नेल्लोर में अरेस्ट कर लिया है। वंदे भारत में सफर कर रहे यात्रियों में धुएं के कारण अफरा-तफरी मच गई। इसके कारण लोगों ने ट्रेन का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद ट्रेन में आए अधिकारियों ने वहां मौजूद स्टाफ से भी इस बारे में सवाल करने लगे।

लेकिन उन्होंने बताया कि बाथरूम का शीशा भी तोड़ा गया था। इसे यात्रियों ने तोड़ा है। मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में एक सवाल के जवाब में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2019 से जून 2023 तक वंदे भारत पर फेंके गए पत्थरों से रेलवे को 55 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। जबकि पथराव करने वाले 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -