फिरोजपुरः जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक फ़िरोज़पुर के मौरा स्थित चंगाली गांव का रहने वाला था। उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से शहर के लिए निकला था। परिजनों के अनुसार, उन्हें फ़ोन पर सूचना मिली कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।