ऊना /सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में अभिभावक शिक्षक संघ की सामान्य बैठक महाविद्यालय परिसर स्थित बीसीए सभागार में हुई।बैठक में पी .टी.ए.सचिव डॉ. शाम सिंह बैंस ने पूर्व सत्र के पी .टी.ए. की गतिविधियों तथा आय व्यय विवरणिका को सभी सदस्यों के समक्ष रखा। इस आम सभा में सत्र 2025- 26 के लिए नई पी . टी.ए. कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इसमें पी . टी.ए. प्रधान भूपिंदर सिंह , उप प्रधान पद पर श्रीमती सीमा देवी , सचिव पद पर डॉ. शाम सिंह बैंस , सह सचिव पद पर श्रीमती किरण कुमारी, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती दमयंती देवी , मुख्य सलाहकार के रूप में अशोक कुमार एवं डॉक्टर संजय वर्मा को चुना गया । पी . टी.ए. कार्यकारिणी सदस्यों के लिए डॉ. रंजू बनोता, डॉ. अलका रानी, डॉ. मोनिका ठाकुर, प्रो. मंजीत सिंह मान एवं प्रो.विकास सैनी को सर्वसम्मति से चुना गया ।
प्राचार्य डॉ.मीता शर्मा ने सभी अभिवावकों को महा विद्यालय में पधार कर नई कार्यकारिणी का गठन करने पर धन्यवाद किया।प्राचार्य ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को हिमाचल की शान कुल्लवी टोपी पहना कर सम्मानित किया । नई कार्यकारिणी की सभी सदस्यों ने भी महाविद्यालय प्रशासन को विश्वास दिलाया कि महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए कदम से कदम मिला कर चलेंगे ।