नई दिल्ली : डबल मर्डर का मामला सामने आया है। वजीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में शुक्रवार देर रात 2 शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुज उर्फ इल्ला को तीन लोग मारने आए थे। तीन में से दो लोगों को मौके पर ही इल्ला के लोगों ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर की ये वारदात अशोक विहार थाने की है।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने डबल मर्डर मामले पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को शक है कि डबल मर्डर के पीछे आपसी रंजिश है। पुलिस मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है।पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर रही है।
साथ ही मृतकों के परिजनों का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीम का ये भी कहना है कि ये वारदात किसी पुरानी रंजिश के चलते की गई है।
