Punjab Govt AD
HomeEntertainmentबीच कॉन्सर्ट में Pakistani Rapper ने लहराया भारतीय झंडा, Troll होने पर...

बीच कॉन्सर्ट में Pakistani Rapper ने लहराया भारतीय झंडा, Troll होने पर दिया करारा जवाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पाकिस्तान के रैपर अंजुम ने अपने हाल के कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा किया जिसके बाद वह सुर्खियों में बन गए हैं। उन्होंने कॉन्सर्ट में भारतीय तिरंगा लहराया है। तल्हा ने तिरंगे को कंधे पर लपेटकर परफॉर्मेंस भी दी। भारत के लिए उनका ऐसा प्यार देखकर पाकिस्तान के लोगों को काफी धक्का लगा है। कुछ पाक यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं परंतु रैपर ने उन्हें करारा जवाब देकर चुप करवा दिया है।

गर्व के साथ कैरी किया भारत का झंडा

रैपर तल्हा अंजुम का यह कॉन्सर्ट नेपाल में हुआ। कॉन्सर्ट के बीच में अचानक से वो भारतीय तिरंगा लहराते हुए नजर आए। उन्होंने फिर तिरंगे को अपने कंधों पर लपेटकर आगे की परफॉर्मेंस दी। उन्होंने बहुत ही गर्व के साथ भारत का झंडा कैरी किया। ऐसे में उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। भारत के लिए उनका ऐसा प्यार और इज्जत देखकर फैंस उनके बिहेवियर की सराहना भी करते हुए दिख रहे हैं। दोनों देशों के बीच में एकता और भाईचारे का पैगाम फैलाने के लिए फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच में चल रहे तनाव के बीच ताल्हा का ऐसा बिहेवियर देखकर कई पाकिस्तानी भड़क गए हैं। कई पाकिस्तान के यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की है। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी एक्टर्स, सिंगर्स के साथ-साथ कई ऑर्टिस्ट्स को बैन भी कर दिया है परंतु तल्हा ने शान के साथ भारतीय तिरंगा लहराया और इस पर कई पाकिस्तानियों ने ऐतराज भी जताया।

तल्हा ने दिया हेटर्स को करारा जवाब

तल्हा को अपने ही देश के लोगों से नफरत मिल रही है। ट्रोलिंग को देखते हुए उन्होंने हेटर्स को करारा जवाब दिया है। रैपर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है मेरी कला की कोई सीमा नहीं है। यदि भारत का झंडा लहराने से कंट्रोवर्सी होती है तो होने दो मैं दोबारा ये करुंगा। मैं कभी भी मीडिया, सरकार या फिर उनके प्रोपेगेंडा की परवाह ही नहीं करुंगा। उर्दू रैप हमेशा सीमाहीन ही रहे हैं और आगे भी रहेंगे’।

आखिर कौन है तल्हा अंजुम?

रैपर तल्हा अंजुम के वायरल वीडियो देखने के बाद अब लोग उन्हें इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। बता दें कि उनकी उम्र 30 साल है और वह कराची के रहने वाले हैं। वो पाकिस्तान के टॉप रैपर और सॉन्गराइटर के तौर पर गिने जाते हैं। उनके गाने फैंस में काफी पॉपुलर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनके काफी फैन है। तल्हा सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग में भी डेब्यू कर चुके हैं। साल 2024 में उन्होंने शॉर्ट फिल्म कटार कराची में बतौर एक्टर काम किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -