HomeEntertainmentशादीशुदा जिंदगी से परेशान हुई Pakistan Influencer, Social Media पर बयान किया...

शादीशुदा जिंदगी से परेशान हुई Pakistan Influencer, Social Media पर बयान किया दर्द, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन : पाकिस्तान की मशहूर इंफ्लुएंसर सहर हयात की जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। शादी के कुछ सालों के बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी तहस-नहस हो चुकी है। वो पति से 3 साल बाद अलग हो गई हैं। सहर ने अब तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होने अपने एक्स हसबैंड समी राशीद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

इंफ्लुएंसर का छलका दर्द

सहर ने तलाक के बाद सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करके एक्स हसबैंड की घिनौनी सच्चाई बताई है। सहर ने रोते हुए शादी के बाद उनके एक्स हसबैंड ने उन्हें मेंटली टॉर्चर किया है। उन्हें मारा-पीटा, सास-ससुर ने भी इंफ्लुएंसर को काफी परेशान किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

सहर का कहना है कि सास-ससुर कभी मां-बाप नहीं बन सकते। लोग कितना भी कह लें लेकिन कोई भी सास ससुर कभी भी मां-बाप नहीं बन सकते। शादी से पहले उनका एक्स हसबैंड और सास-ससुर उन्हें प्रिंसेस की तरह ट्रीट करते थे परंतु शादी के बाद उनकी पति और घरवालों का बर्ताव बिल्कुल ही बदल गया था।

सहर ने कहा कि जब वो परेशान होकर अपने घर जाने लगी थी तो एक्स हसबैंड समी ने उन्हें और उनकी मां को गंदी गालियां दी। उन्हें उनका पूरा सामान तक ले जाने नहीं दिया था। सहर का यह भी कहना है कि जब हालात काफी बिगड़ गए थे तब उन्होंने सास-ससुर से अलग रहने की ख्वाहिश जाहिर की थी ताकि उन लोगों के बीच शांति बनी रहे लेकिन ऐसा कहने पर उनके रिश्ते और भी ज्यादा बिगड़ गए।

एक्स पति ने कर दी घिनौनी बात

सहर ने बताया कि – समी ने मुझे सभी के सामने अपने पेरेंट्स के सामने कहा कि तुम्हें अलग रहना है तो मैं तुम्हें अलग रख लूंगा अगर तुम मेरे पैर का अंगूठा 20 मिनट तक अपने मुंह में रखकर बैठोगी। मैं इस बात पर भी मान गई थी। आगे उन्होंने कहा कि – उनको एक्स हसबैंड समी प्रेग्नेंसी में भी पीटते थे। उन्हें अपने घरवालों के सामने बेइज्जत करते थे गालियां देते थे।

इंफ्लुएंसर ने यह दावा किया है कि वो समी के घर का सारा खर्च उठाती थी। शादी में सारा पैसा उन्होंने ही खर्चा किया था। रोते हुए उन्होंने अपने दर्द बयान किया है। सहर का वीडियो इंटरनेेेेेट पर भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो वायरल होने के बाद राशिद को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। कई सेलेब्स भी सहर के सपोर्ट में सामने आ रहे हैं हालांकि समी राशिद ने सहर के सभी आरोपों को गलत बताया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -