Punjab Govt
HomeInternationalPakistan PM की गीदड़भभकी, अब मैदान-ए-जंग में होगी मुलाकात

Pakistan PM की गीदड़भभकी, अब मैदान-ए-जंग में होगी मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से गोलाबारी शुरू कर दी है। पाकिस्तान की तरफ से यह सीजफायर का उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है, जबकि इसका ऐलान हुए चार घंटे भी नहीं हुए थे। पाक ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास के शहरों राजौरी, अखनूर और सांबा में शेलिंग की।

इसके अलावा श्रीनगर, उधमपुर और जम्मू में भी धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। सभी स्थानों पर ब्लैकआउट कर दिया गया है। श्रीनगर में तो 20 मिनट में करीब 50 धमाकों की आवाज सुनाई दी। श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक पर भी एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अब मैदान-ए-जंग में मुलाकात होगी। भारत से सीजफायर होने के चंद घंटों बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह खून की आखिर बूंद तक लड़ेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -