Loading...
HomeInternationalऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटते पाक कप्तान का फूटा गुस्सा, धुलवाए बर्तन, एयरपोर्ट...

ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटते पाक कप्तान का फूटा गुस्सा, धुलवाए बर्तन, एयरपोर्ट पर बिताए 13 घंटे, जांच शुरू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया में होबार्ट दौरे पर प्रो लीग के मैच खेलने गई पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ियों को जलालत का सामना करना पड़ा। वहां पहुंचने पर खिलाड़ियों को न वक्त पर खाने को कुछ मिला और न ही रहने को होटल मिला। क्योंकि भुगतान न किए जाने के कारण कमरों की बुकिंग रद्द हो गई थी। पाकिस्तानी टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में हैं जहां वह एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मुकाबले खेलने के लिए पहुंची हुई है, जिसमें टीम को वहां पर पहुंचने के बाद कई घंटों तक होटल के बाहर बिल नहीं चुकाने की वजह से घंटों सड़क पर बिताना पड़ा।

वहीं पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद लगाए है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटते ही लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में शकील अम्माद बट का गुस्सा साफ दिखा। उन्होंने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टीम को जिस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, वह किसी भी खिलाड़ी के लिए अपमानजनक है। बट ने बताया कि टीम के लिए न तो सही ढंग से रहने की व्यवस्था की गई थी और न ही खाने-पीने जैसी जरूरतों का ध्यान रखा गया। हालात इतने खराब थे कि खिलाड़ियों को मैच खेलने से पहले खुद किचन साफ करना और बर्तन धोने पड़े।

उन्होंने कहा, “जब खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले इस तरह के काम करने पड़ें, तो उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कैसे की जा सकती है?”बट के अनुसार, फेडरेशन ने झूठ बोला। सिडनी एयरपोर्ट पर टीम को 13–14 घंटे इंतजार करना पड़ा और होटल पहुंचने पर पता चला कि एडवांस भुगतान न होने से कोई बुकिंग नहीं थी। इस लापरवाही के कारण खिलाड़ियों को घंटों सड़कों पर भटकना पड़ा। आखिरकार, अस्थायी तौर पर रहने की व्यवस्था की गई, लेकिन वह भी बेहद असुविधाजनक थी। इसके बाद टीम को Airbnb में ठहराया गया, जहां सिर्फ 10 दिनों की बुकिंग थी, जबकि उन्हें 13 दिन रुकना था। आखिरी तीन दिनों के लिए खिलाड़ियों को एक सस्ते और घटिया मकान में शिफ्ट होना पड़ा।

बट ने इसे खिलाड़ियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया। बताया जा राह है कि इन तमाम परेशानियों का असर टीम के प्रदर्शन पर भी साफ दिखाई दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में पाकिस्तान को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद जर्मनी और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। बट का कहना है कि मानसिक तनाव, थकान और अनिश्चित हालात के बीच अच्छा खेल दिखाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस पूरे मामले पर पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

PSB ने पुष्टि की है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टीम के होटल में रहने के लिए 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की थी। PSB के डायरेक्टर जनरल नूर उस सबा ने बताया कि इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक डिटेल्ड रिपोर्ट सौंपी जाएगी। शकील अम्माद बट ने यह भी आरोप लगाया कि PHF ने खिलाड़ियों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने मीडिया से बात की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके, उन्होंने सच सामने लाने का फैसला किया। बट ने कहा, मैं इसलिए बोल रहा हूं ताकि भविष्य में किसी भी खिलाड़ी को इस तरह की स्थिति का सामना न करना पड़े।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page