Punjab Govt AD
HomeChandigarhमशहूर Nukkad Dhaba के मालिक और बेटे ने पत्नी के साथ की...

मशहूर Nukkad Dhaba के मालिक और बेटे ने पत्नी के साथ की मारपीट, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/प्रवेशः सेक्टर 22 के मशहूर नुक्कड़ ढाबे के मालिक द्वारा पत्नी पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां पति ने बेटे के साथ मिलकर पत्नी पर हमला किया। इस घटना दौरान पत्नी की टांग में फैक्चर सहित कई गंभीर चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर 16 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित महिला की पहचान 53 वर्षीय अंजू के रूप में हुई है। वहीं उसके पति और बेटे की पहचान जोगिंदर और 33 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़िते के भांजे हरीष कुमार सेठी ने बताया कि वह घायल अंजू को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया है। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अंजू पर जोगिंदर और बेटे पंकज ने प्रॉपटी को लेकर हमला किया। हरीष ने बताया कि 3 दिन पहले भी दोनों ने अंजू के साथ मारपीट की थी। उस दौरान सेक्टर 22 में स्थित पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दी गई थी।

हरीष का आरोप है कि इस मामले को लेकर दोनों ने थाने में अंजू पर दवाब बनाकर राजीनामा करवा दिया था। लेकिन आज दोनों ने फिर अंजू पर हमला कर दिया। हरीष ने बताया कि नुक्कड़ ढाबा, चावला चिकन कोर्नर, सेक्टर 22 सी में दिल्ली स्पेशल परांठे वाली गली की प्रॉपटी को लेकर विवाद चल रहा है। हरीष का आरोप है कि अब दोनों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी है। उनका कहना है कि वह उसे अपने परिवारिक मामले से दूर रहने को लेकर जान से मारने की धमकी दे रहे है।

हरीष का आरोप है कि इस मामले को लेकर पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके कारण आज दोबारा अंजू के साथ मारपीट की गई। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंची और उन्होने पीड़ित अंजू के बयान ले लिए है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -