Punjab Govt Advertisement
HomeNationalबाइक सवार 2 युवकों पर गिरा Overloaded ट्रक, देखें वीडियो

बाइक सवार 2 युवकों पर गिरा Overloaded ट्रक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धौलपुरः यहां से एक खौफनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। एक ओवरलोड ट्रक बाइक सवार युवकों पर लहराते हुए पलट गया। ट्रक के नीचे दबने और बाइक में आग लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक को हाइड्रा मशीन से हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। हादसा मंगलवार शाम धौलपुर-बाड़ी रोड पर हुआ। एक्सीडेंट का CCTV फुटेज आज सामने आया है।

SP सुमित मेहरड़ा ने बताया कि बाइक सवार अरविंद (19) पुत्र मातादीन और विजय उर्फ करूआ (22) पुत्र पप्पू धौलपुर की भोगीराम नगर कॉलोनी के रहने वाले थे। दोनों को एक शादी समारोह में जाना था। इसलिए बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान घरेलू सामान से भरा एक ओवरलोड ट्रक लहराता हुआ बाड़ी से धौलपुर की ओर आ रहा था।

ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से बीच रोड पर ट्रक पलट गया, जिससे आगे चल रहे दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक की चपेट में आने से बाइक में आग लग गई। दोनों को लोगों ने जिला हॉस्पिटल पहुंचाया जिनमें से एक युवक अरविंद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 90 फीसदी तक झुलसे विजय सिंह को जयपुर के लिए रेफर किया गया जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि बाइक सवार अरविंद और विजय दोस्त थे। दोनों 12वीं की परीक्षा पास कर चुके थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -