नई दिल्लीः अगर हम किस या किसिंग सीन की बात करते हैं तो दिमाग में सबसे पहले इमरान हाशमी का नाम आता है। लेकिन इमरान हाशमी ने तो स्क्रीन पर किस की हॉलीवुड में एक ऐसा स्टार है जिसने असल में रियल लाइफ में किस किया और अगर रिकॉर्ड देखा जाए तो इन दोनों किस के बाद उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। हम बात कर रहे हैं एड्रियन ब्रॉडी की जिन्होंने हैल बेरी को किस किया।
साल 2025 यानी कि इस बार एड्रियन ने फिल्म द ब्रूटलिस्ट के लिए ऑस्कर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता। इस जीत के अलावा उनका किसिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है क्योंकि यह वीडियो ऑस्कर के ऑफीशियल पेज पर शेयर किया गया है। इससे पहले उन्होंने 22 साल पहले भी रेड कार्पेट पर एक किस किया था जो की चर्चा में रहा था। लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में 97वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन किया गया। इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए एड्रियन ब्रॉडी ने अपने नाम किया।
सेरेमनी में अब तक सबसे ज्यादा 3 ऑस्कर सीन बेकर ने अपने नाम किए हैं। उन्हें फिल्म ‘अनोरा’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर, एडिटिंग और ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। सेरेमनी में अब तक ‘द ब्रूटलिस्ट’ और ‘अनोरा’ को 3 ऑस्कर मिल चुके हैं। वहीं ‘ड्यून पार्ट 2’, ‘विकेड’ और ‘एमिलिया पेरेज’ जैसी फिल्मों ने 2-2 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इसके अलावा इस साल ऑस्कर में नॉमिनेट हुई भारतीय फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर से चूक गई है। फिल्म काे 97वें ऑस्कर में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड ‘अनोरा’ को मिला है।